logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फरेन्दा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने क्षेत्रवासियों को दी होली की हार्दिक शुभकामनाएं,व सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश...

महराजगंज /फरेन्दा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने होली के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में एकता, सद्भाव और नई ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि वे आपसी मतभेद भुलाकर रंगों के इस पर्व को हर्षोल्लास एवं शांति के साथ मनाएं।
विधायक ने कामना की कि होली का यह शुभ अवसर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

संवाददाता :- सेठ

24
5253 views

Comment