logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की बैठक में नशामुक्ति की ली शपथ



बनखेडी

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृतिलोक न्यास गोबिंदनगर क्षेत्र में सामाजिक सरोकार के विभिन्न विषयों स्वैच्छिकता, स्वाबलंबन, सामाजिकता आदि सामाजिक सरोकार के विभिन्न विषयों पर सामुदायिक नेतृत्व की दिशा में कार्यरत हैं। न्यास के ग्राम विकास प्रमुख ओमकार सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में ग्राम खैरी किशोर में ग्राम के लोगों ने नशा मुक्ति की शपथ ली तथा न्यास के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के आयोजन पर बल दिया।इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर ईशरपुर के प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह कुशवाहा, भाजपा मंडल चांदौन के उपाध्यक्ष जयनारायण सिंह कुशवाहा, परामर्शदाता मकरन सिंह कुशवाहा प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

11
961 views

Comment