दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रशासनिक टीम के साथ वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों संग होली की खुशियां साझा कीं।
लखीमपुर खीरी। होली के पावन अवसर पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रशासनिक टीम के माध्यम से वृद्धाश्रम में गुजिया, मिष्ठान एवं फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से संवाद करते हुए कहा कि “वृद्धजन हमारे अपने हैं, प्रशासन हमेशा आपके साथ है।”
डीएम के इस आत्मीय व्यवहार से वृद्धाश्रम में खुशी का माहौल बन गया। बुजुर्गों ने भी दिल से आशीर्वाद देते हुए होली के रंगों को और अधिक उज्ज्वल बना दिया।
सवाड़ाता: उमेश सिंह, लखीमपुर खीरी