प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
नयी दिल्ली: चार मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में खुशियों की बहार आने की कामना की।
मोदी ने कहा कि होली का त्योहार पूरे माहौल में नयी ऊर्जा भर देता है, यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है।