अखंड भारत पालीवाल ब्राह्मण महासभा के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक के पद पर डॉ. मदन मोहन पालीवाल मनोनीत
अखंड भारत पालीवाल ब्राह्मण महासभा के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक के पद पर डॉ. मदन मोहन पालीवाल (प्रदेश अध्यक्ष सेल्यूट तिरंगा राजस्थान ) को मनोनीत किया गया
इस मनोनयन से समाज में हर्ष की लहर है। यह दायित्व उनके लंबे सामाजिक अनुभव, मजबूत संगठनात्मक क्षमता एवं समाज के प्रति समर्पण का प्रमाण माना जा रहा है। डॉ. पालीवाल लंबे समय से विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रवादी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और संगठन को मजबूती प्रदान करने में उनका विशेष योगदान रहा है।
महासभा के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके कुशल नेतृत्व में अधिवक्ता प्रकोष्ठ नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा समाजहित के मुद्दों पर प्रभावी और सशक्त भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. मदन मोहन पालीवाल को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।