होली प्रेम, एकता और सद्भाव का पर्व – सैफुल्लाह अंसारी
साहिबगंज, झारखंड।
रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर मानव अधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन के जिला सदस्य मो० सैफुल्लाह अंसारी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता, सद्भाव और खुशहाली का संदेश देता है। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि वे शांति, सौहार्द और आपसी सम्मान के साथ होली मनाएँ तथा समाज मेंभाईचारे को मजबूत करें।
उन्होंने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग लेकर आए।