चाचरिया पार्टी भगोरिया पर्व को समाज जन हर्ष उल्लास से मनाया
चाचरिया पार्टी। आज दिनांक 3 मार्च, मंगलवार को ग्राम चाचरिया पार्टी में पारंपरिक भगोरिया पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर ग्रामीणजन पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर शामिल हुए तथा ढोल-मांदल की थाप पर जमकर नृत्य किया।
इस अवसर पर बजरंग दल के नगर अध्यक्ष कमल आर्य अपने साथियों सहित कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने हर्षोल्लास के साथ लोकगीतों एवं पारंपरिक धुनों पर झूमते हुए पर्व की गरिमा को बढ़ाया।
कार्यक्रम में युवा, महिलाएं एवं बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली, जिससे पूरा ग्राम उत्सवमय वातावरण में रंग गया। भगोरिया पर्व ने आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक परंपराओं एवं सामाजिक एकता का सशक्त संदेश दिया।