कलेक्टर ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के संबंध में बैठक ली
कलेक्टर ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के संबंध में बैठक ली
8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा जिला स्तरीय ASMITA खेल महोत्सव का आयोजन
कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, विभागीय दायित्वों का निर्धारण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर भिण्ड, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने, विभागीय दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण एवं सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु कार्यक्रम प्रभावी बनाया जाए।
जिला युवा अधिकारी माय भारत केन्द्र भिण्ड ने अवगत कराया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (08 मार्च 2026) के अवसर पर जिला भिण्ड में जिला स्तरीय ASMITA (Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action) खेल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं माय भारत के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वास्थ्य एवं फिटनेस संस्कृति को प्रोत्साहित करना तथा उनकी व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम का आयोजन 08 मार्च 2026 को स्थान राजीव गांधी खेल मैदान में प्रातः 9:00 बजे से किया जाएगा। इसमें एथलेटिक्स की 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। इसके अतिरिक्त रस्साकशी एवं अन्य मनोरंजक खेल गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताएँ अंडर-13, 13–18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में संपन्न होंगी। प्रत्येक प्रतियोगिता में अधिकतम 128 प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
प्रतिभागियों का पंजीयन एनएसआरएस पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य रहेगा।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind