logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुशासन को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

सुशासन को बढ़ावा देने जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में कलेक्ट्रेट जिला ई-दक्ष केंद्र भिण्ड में सुशासन को बढ़ावा देने "Training of Spios/faas/Officers on RTI Act" विषयक जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन एवं नरोन्हा प्रशासन अकादमी के सौजन्य से तीन दिवसों में पृथक-पृथक दिनांकों में विभिन्न विभागों के लगभग 50 अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर श्रीमती चेष्टा जैन एवं श्री विनोद विजोलिया, सहायक प्राध्यापक, एम.जे.एस.महाविद्यालय द्वारा अधिनियम संबंधी आवेदन प्रक्रिया, समय-सीमा, अपील प्रावधान, दंड व्यवस्था एवं ऑनलाइन पोर्टल संचालन संबंधी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का समन्वय जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री सौरभ उपाध्याय द्वारा किया गया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

29
1095 views

Comment