logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर कार्यवाही निरंतर जारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर कार्यवाही निरंतर जारी

शहर में 07 प्रतिष्ठानों से जांच वास्ते लिए नमूने

कलेक्टर भिण्ड एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रीना बंसल ने भिण्ड शहर में आधा दर्जन मिष्ठान दुकानों से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नमूने जांच वास्ते लिए। जिसमें जय कृपाल बूंदी भण्डार प्रो. कृष्ण कुमार तिवारी, हनुमान बजरिया से नमकीन सेव, गुजिया, कृष्णा स्वीट्स हनुमान बजरिया प्रो. कैलाश बादल से सेव के लड्डू, मिक्स नमकीन, बूंदी के लड्डू, शिव मिष्ठान भंडार हनुमान बजरिया प्रो. जन्डेल सिंह से गुजिया, मावा लड्डू, द्वारिका पेड़ा हाउस बजरिया प्रो. राजीव कुमार जैन से मावा पेड़ा, नमकीन मिक्स, सोनपपड़ी, जयकुमार स्वीट हाउस गोल मार्केट प्रो. मनोज कुमार जैन से मावा बर्फी, नारियल बर्फी, न्यू जोधपुर मिष्ठान भंडार प्रो. गिरवर परिहार से मावा बर्फी, श्री जोधपुर मिष्ठान भंडार प्रो. उम्मेद सिंह राजपुरोहित लश्कर रोड़ से मलाई बर्फी, कचौड़ी के नमूने जांच वास्ते लिए गए।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

41
1567 views

Comment