logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बालकों के पोषण व देखरेख में संवेदनशील बनकर करें कार्य - कलेक्टर

बालकों के पोषण व देखरेख में संवेदनशील बनकर करें कार्य – कलेक्टर

भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु चलाएं अभियान

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित
बच्चों के पोषण व देखरेख की सम्पूर्ण व्यवस्था की जाए। बच्चों की देखरेख व पोषण कार्य में अधिकारी संवेदनशीलता बरतें, जिससे बच्चों को समय पर बेहतर देखभाल व पोषक आहार मिल सके। जिले को भिक्षावृति मुक्त बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर उस पर अमल किया जाए। यह निर्देश जिला बाल कल्याण संरक्षण समिति व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने दिए।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने निर्देश दिए हैं कि जिलें को भिक्षावति से मुक्त कराने के लिए जिला बाल कल्याण संरक्षण समिति इसके लिए अपनी समुचित कार्ययोजना तैयार कर उस पर अमल करें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिले में भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान चलाया जाए। इस अभियान के अंतर्गत बाल भिक्षुओं का पुर्नवास किया जाए। इसके साथ ही बाल देखरेख संस्थाओं में लम्बे समय से निवासरत बालिकाओं के आधार कार्ड बनवाये जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ग्रामीण इलाकों में रहने वाली बालिकाओं मे सैनिटरी नैपकिन बांटे जाए, जिससे उन्हें बीमारियों से बचाया जा सकें। इसके साथ ही उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बाल विवाह उन्मूलन, लिंगानुपात बढाने पर जोर देने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, आयुक्त नगर निगम श्री संघ प्रिय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री उपासना राय सहित परियोजना अधिकारी, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष व सदस्य किशोर न्याय बोर्ड सदस्य शासकीय व अशासकीय संस्थाओं के अधीक्षक व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#gwalior
CM Madhya Pradesh

47
1162 views

Comment