logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुल्तानपुरा तिराहे पर खुला नाला बना खतरा: 5 दिन से मरम्मत अधूरी, राहगीरों को भारी परेशानी

पिड़ावा शहर के सुल्तानपुरा मस्जिद तिराहे पर नगर पालिका द्वारा मरम्मत के लिए खोला गया एक बड़ा नाला पिछले पांच दिनों से खुला पड़ा है। यह स्थिति क्षेत्र में बड़े हादसे की आशंका बढ़ा रही है। यह तिराहा शहर को बायपास रोड से जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है, जहां से बड़ी संख्या में वाहन और राहगीर गुजरते हैं।

बच्चों के नाले में गिरने का डर

व्यस्त तिराहे पर नाला खुला होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आसपास के बच्चे अक्सर यहां खेलते हैं, जिससे उनके नाले में गिरने का गंभीर खतरा बना हुआ है। रात के समय यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है।

क्षेत्र में लगातार बदबू फैल रही

खुले नाले से क्षेत्र में लगातार बदबू फैल रही है, जिससे आसपास के रहवासियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका ने मरम्मत के नाम पर नाला तो खोल दिया, लेकिन उसे समय पर बंद करने या सुरक्षा उपाय करने में लापरवाही बरती जा रही है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका से तत्काल मरम्मत कार्य पूरा करने, नाले को ढकने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसा करने से किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सकेगा।

Aima media

671 views

Comment
  • Mohammed Imran

    सरकार से यही आग्रह है हर काम जल्द से जल्द पुरे हो ताकी समस्या का समाधान हो और आम नागरिकों को परेशानी ना हो तभी हमारा इंडिया ग्रेट एंड क्लीन कहलाये....