आरटीआई ऐक्टिविस्ट ने गांव के सरकारी स्कूल में लुप्त मिले रिचार्ज हार्वेस्टिंग सिस्टम घोटाले की जांच आईएएस अधिकारी से कराने की मांग की।
जिला फतेहाबाद:04 मार्च 2026 गांव धारणिया के आरटीआई ऐक्टिविस्ट ने बीते दिनों पहले रिचार्ज हार्वेस्टिंग सिस्टम घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री शिकायत निवारण पोर्टल पर एतराज दर्ज करवाया था लेकिन ऐक्टिविस्ट का कहना है कि जांच कमेटी ने जांच लापरवाही युक्त कर सरकारी स्कूल, ग्राम पंचायत ओर सम्मिलित अधिकारियों को बचाने का भ्रषक प्रयास किया। वही सरकारी स्कूल मुखिया का कहना है कि हमें इस बारे कुछ पता नहीं है ओर ना ही कोई रिकॉर्ड है। वही ग्राम पंचायत धारणिया का कहना है हमारे पास भी रिकॉर्ड नहीं है। शिकायत के बाद आरटीआई ऐक्टिविस्ट ने जांच में संदेह होने पर फिर शिकायत दी ओर घोटाले की जांच आईएएस रैंक से करवाने की मांग कर डाली। जिसके बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन मांग की गई है। जिसके बाद घोटालेबाजों के हाथ पांव फूले हुए है। शिकायतकर्ता का कहना है कि भू संरक्षण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता, पूर्व सरपंच, तत्कालीन सचिव ओर अन्य सम्मिलित इस घोटाले के जिम्मेवार है।