logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नाशिक में मुस्लिम समाज की शिकायत, तीन विधायकों पर मामला दर्ज करने की मांग


नाशिक, संवादाता
3 मार्च: आज मुंबई नाका पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को नाशिक के अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज की ओर से एक लिखित शिकायत सौंपकर तीन विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई।
शिकायत में नितेश राणे, महेश लांडगे और संग्राम जगताप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि संबंधित बयानों और गतिविधियों से समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है।
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आगे कानूनी रास्ता अपनाया जाएगा।
फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की गई है। मामले की जांच के बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

राईट हेड लाईन्स ब्युरो

63
2293 views

Comment