logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्राकृतिक धाम हनुमान गढ़ी में होली समारोह एवं रामनवमी तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

संवाददाता । अंग संदेश।

प्राकृतिक धाम हनुमान गढ़ी में होली समारोह, होली मिलन एवं आगामी रामनवमी पूजा और मंदिर निर्माण कार्य को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कमेटी के सभी पदाधिकारीगण एवं आम सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम श्री श्री 1008 श्री प्रकाश गिरी फलहारी बाबा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में मंदिर निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की गई और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही रामनवमी पूजा को श्रद्धा, भक्ति और विधि-विधान के साथ संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और ग्राम स्तर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। कमेटी सदस्यों ने मंदिर निर्माण कार्य को गति देने और आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया।
बैठक के पश्चात होली मिलन समारोह प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और धार्मिक एकता का संदेश दिया।
इस पावन अवसर पर नवदीप गिरी, महेश मिश्रा, महेंद्र रावत, किशोर शास्त्री, दिनेश महतो, घनेसर राजक सहित कमेटी के तमाम गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर मंदिर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की आवाज जय हिंद जय भारत🇳🇪

1
0 views

Comment