logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमिलियाकलां में दो निःशुल्क पाठशालाओं का हुआ उद्घाटन

समाज को शोषण मुक्त कराने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा हथियार : श्यामलाल

सुलतानपुर। कल दिनाँक 03 मार्च 2026 को विकास खंड दूबेपुर के अमिलियाकलां एवं माल्हा में दो निःशुल्क मोस्ट पाठशालाओं का उद्घाटन किया गया। निःशुल्क मोस्ट पाठशाला अमिलियाकलां का संचालन मनीषा निषाद तथा निःशुल्क मोस्ट पाठशाला माल्हा का संचालन नंदनी निषाद द्वारा किया जाएगा।
मोस्ट कल्याण संस्थान के निदेशक शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" ने कहा कि यदि मोस्ट समाज को शोषण, अन्याय तथा अंधविश्वास से मुक्त कराकर सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक प्रगति के पथ पर लाकर समाज में सम्मान और स्वाभिमान कायम कराना है तो बच्चों में पठन-पाठन की अभिरुचि व अनुकूल परिस्थितियां पैदा करनी होगी।
मोस्ट प्रदेश निर्णायक कमेटी बाबू रज्जन प्रसाद ने कहा कि निःशुल्क पाठशाला संस्थापकों को भरोसा दिलाया कि मोस्ट समाज के बच्चों की शिक्षा के लिए आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए हमारा दरवाजा हमेशा खुला रहेगा।
उक्त अवसर पर मोस्ट प्रमुख जीशान अहमद, जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव, मोस्ट आईटी राहुल निषाद, सचिव मोस्ट महिला विंग गायत्री निषाद, राम सजीवन, गोविंद, रेनू, जानकी, प्रमोद, चंद्रभान, करन, हरीश, सर्वेश सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

0
618 views

Comment