नर्स बोली - धन्यवाद से काम नहीं चलेगा, 1000 लूंगी ! बिलासपुर के मातृ - शिशु अस्पताल में महिला मरीज के परिजन से वसूली, दो नर्स सस्पेंड..
नर्स बोली - धन्यवाद से काम नहीं चलेगा, 1000 लूंगी ! बिलासपुर के मातृ - शिशु अस्पताल में महिला मरीज के परिजन से वसूली, दो नर्स सस्पेंड..
बिलासपुर के जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ - शिशु अस्पताल में डिलीवरी कराने आई महिला के परिजनों से इलाज के नाम पर पैसे मांगे गए। स्टाप नर्स की कथित वसूली का वीडियो सामने आया है, जिसमें नर्स लक्ष्मी वर्मा और संजू चौरसिया महिला मरीज के परिजन से पैसों की डिमांड करते नजर आ रहीं हैं।
वीडियो प्रसूति वार्ड का बताया जा रहा है, जिसमें डिलीवरी के बाद महिला के परिजन नर्स को धन्यवाद देते नजर आ रहे हैं। इस पर नर्स कथित तौर पर कहती है कि "धन्यवाद से काम नहीं चलेगा, एक हजार मैं लुंगी और पांच इनको दे दो" वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने दोनों नर्स को सस्पेंड कर दिया है।
#hilights #fbpost #newstoday #NewsUpdate #news #chattisgarh #fb #jharkhand