NMMS परीक्षा में सुंदरम खरवार ने किया जनपद टॉप, बलिया का बढ़ाया मान
बलिया जनपद के शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज स्थित कंपोजिट विद्यालय वैना के कक्षा 8 के छात्र सुंदरम खरवार ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) 2025-26 में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
सुंदरम की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और उनके परिजनों में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक धीरेन्द्र कुमार राय ने बताया कि सुंदरम को कक्षा 9 से 12 तक प्रति माह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस प्रकार चार वर्षों में उन्हें कुल 48 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
विद्यालय की शिक्षिकाओं अंजना श्रीवास्तव, संध्या सिंह, सरवत अफरोज, ममता सिन्हा, ममता मिश्रा, शोभा सिंह तथा शिक्षक कुमार प्रशांत, अरमान अली और सुर्यकांत पांडेय ने सुंदरम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सुंदरम की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।