logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीएसआईआर-नेट में शानदार सफलता: नवल किशोर मीणा ने जीव विज्ञान में प्राप्त की 78वीं अखिल भारतीय रैंक

हाड़ौती क्षेत्र के ग्राम बम्बोलिया खुर्द, जिला कोटा के प्रतिभाशाली छात्र नवल किशोर मीणा ने प्रतिष्ठित परीक्षा CSIR-NET (काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च – राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) के जीव विज्ञान विषय में 78वीं अखिल भारतीय रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जो शोध एवं सहायक आचार्य (Assistant Professor) बनने की पात्रता प्रदान करती है। नवल किशोर मीणा वर्तमान में फल विज्ञान (Fruit Science) विषय में पीएच.डी. कर रहे हैं और उनका लक्ष्य भविष्य में कृषि अनुसंधान वैज्ञानिक बनकर देश की कृषि उन्नति में योगदान देना है। अपनी इस उपलब्धि पर उन्होंने सफलता का श्रेय अपने पिता राधेश्याम मीणा एवं माता कलावती बाई के त्याग, आशीर्वाद और निरंतर प्रोत्साहन को दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता के सहयोग और मार्गदर्शन के बिना यह मुकाम हासिल करना संभव नहीं था।
परिवार एवं ग्रामवासियों में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के युवाओं के लिए यह सफलता प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। नवल किशोर मीणा की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे कोटा जिले के लिए गर्व का विषय है।

9
631 views

Comment