वार्षिकोत्सव स्वरांजली का भव्य आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न
भोजपुर, 3 मार्च 2026।
सरस्वती शिशु मंदिर बागर के प्रांगण में वार्षिकोत्सव ‘स्वरांजली’ का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य-नाटिका, समूहगान तथा एकल प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मंच है, जहाँ वे अपनी रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारते हैं। मुख्य अतिथि महंत श्री 1008 गोविंदाचार्य जी महाराज ने भी विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रमुख अतिथियों में सिकरहटा थाना प्रभारी सनोज कुमार, विभाग प्रमुख लालबाबू प्रसाद, पीएनबी बैंक बागर प्रबंधक पिंटू कुमार, अध्यक्ष अशोक राय, सचिव संजीव कुमार झा, पंचायत के मुखिया बलिराम यादव, समिति अनिल राय, पैक्स अध्यक्ष अजय राय, कृष्ण बलिराम, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, एवं अन्य आदरणीय अतिथिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक गरिमा का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आर एस एस जिला कार्यवाहक विजय केसरी, और विद्यालय के सभी आचार्यों का भरपूर योगदान रहा।