अलवर राजस्थान
फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर इस वर्ष भी पूर्णिमा और भद्रा का संयोग बनने से
अलवर में सुबह 1 बजकर 40 मिनट पर किया गया होलिका दहन
चन्द्र ग्रहण के चलते अलवर शहर के आर्य नगर स्कीम नंबर 1 व विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन का कार्यक्रम 3 मार्च की सुबह 1 बजकर 40 मिनट पर किया गया ।
विदित हो कि । फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर इस वर्ष भी पूर्णिमा और भद्रा का संयोग बनने से होलिका दहन आधी रात के बाद भद्रा पुच्छ काल में किया जाएगा, जिसे शास्त्रसम्मत और मंगलकारी माना गया है।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार होलिका दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त रात 1:26 बजे से 2:38 बजे तक रहेगा। इसी समय दहन करने की सलाह दी गई है। वहीं धुलंडी का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। गणगौर पूजन धुलंडी के दिन सुबह 6:00 बजे से 6:53 बजे तक किया जाएगा।
गोविंद देवजी मंदिर में ठाकुरजी के दरबार में भक्तों ने रंग-गुलाल के साथ उत्साहपूर्वक होली खेली। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और भक्ति व उमंग का माहौल बना रहा।
ज्योतिषीय जानकारी के अनुसार इस अवधि में करीब 17 मिनट का चंद्रग्रहण भी दृश्य होगा, हालांकि इसका धुलंडी और गणगौर पूजन पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा।