logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रंग…रस…रिश्तों की बौछार गंगरार व्यापार मंडल का होली मिलन समारोह, भजनों की ताल पर थिरके व्यापारी


रंगों का त्यौहार होली इस बार सिर्फ चौक-चौराहों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि व्यापारियों के दिलों तक उतर गया। गंगरार व्यापार मंडल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में रंग, गुलाल और अपनत्व की ऐसी बयार बही कि बाजार की भागदौड़ भी कुछ देर को थम सी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत भजनों की मधुर धुनों से हुई। ढोलक की थाप और हारमोनियम की सरगम पर व्यापारी वर्ग जमकर थिरका। कोई “रंग बरसे” की तान छेड़ रहा था तो कोई भक्ति रस में डूबा नजर आया। माहौल ऐसा बना कि सफेद कुर्ते कुछ ही पलों में गुलाबी, हरे और पीले रंगों से सराबोर हो गए।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का गुलाल लगाकर स्वागत किया और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि व्यापार की प्रतिस्पर्धा अपनी जगह है, लेकिन त्योहार भाईचारे और एकजुटता का प्रतीक होते हैं।
समारोह में मंडल की ओर से अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। वरिष्ठ व्यापारियों से लेकर युवा साथियों तक, सभी ने मिलकर इस आयोजन को यादगार बना दिया।

14
4826 views

Comment