आज चंद्र ग्रहण और ब्लड मून दिखेगा
आज 3 मार्च 2026 को खगोल विज्ञान की दुर्लभ घटना चंद्र ग्रहण है। चंद्रमा रात में लाल रंग दिख सकता है, जिसे ब्लड मून कहा जा रहा है।
आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर साल 2026 का पहला और बड़ा चंद्रग्रहण लग रहा है। यह चंद्रग्रहण लगभग 3 घंटे 27 मिनट का होगा। चंद्रग्रहण दिन में 3 बजकर 21 मिनट से शुरू हो रहा है। ऐसे में शास्त्रगत नियम के अनुसार चंद्रग्रहण का सूतक चंद्रग्रहण लगने से 9 घंटे पूर्व शुरू हो गया है। ऐसे में आज देश के सभी भागों में सुबह 6 बजकर 21 मिनट से चंद्रग्रहण का सूतक लागू हो गया
भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में आज शाम को पूर्ण चंद्र ग्रहण का नजारा देखा जा सकता है. या यूं कहें कि इन जगहों से चंद्र ग्रहण का दृश्य बिल्कुल साफ दिखाई देगा. अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, असम, मणिपुर, मेघालय, और पश्मिच बंगाल में पूर्ण चंद्र ग्रहण का दृश्य दिखाई दे सकता है.