चूरू जिला अपराधियों का बना सुरक्षित स्थान,इस घटना से एक बार फिर पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल,
चूरू जिला अपराधियों का बना सुरक्षित स्थान,इस घटना से एक बार फिर पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल,क्या पुलिस का खुफिया तंत्र पूरी तरह फैल हो चुका है,
अत्यंत भयावह है
कल देर रात चूरू जिले के बीदासर में सिर्फ 10 दिन पहले शुरू हुई होटल द रॉयल ट्रीट में घुसकर तीन हथियारबंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करके होटल व शराब कारोबारी मुनीराम मंडा की हत्या कर दी।
हमले में होटल में मौजूद भीखाराम जाट, श्रवण जाट और प्रभुराम प्रजापत घायल हुए हैं। होटल में बार भी है। होली के चलते यहां बड़ी संख्या में लोग आए हुए थे। फायरिंग के बाद अफ़रा-तफ़री मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मृतक कारोबारी मुनीराम मंडा चार बेटियों के पिता और तीन बहनों के इकलौते भाई थे। उभरते हुए बिजनेसमैन थे। 10 दिन पहले ही होटल का धूमधाम से उद्घाटन किया था जिसमें नेताओं से लेकर अफसरों तक और भजन गायकों से लेकर कॉमेडियंस तक को बुलाया गया था