भारतीय शेयर बाजार अपडेट....
आज बाजार बंद है (Holi Holiday)
भारतीय शेयर बाजार (BSE, NSE) आज होली के कारण बंद रहेंगे। ट्रेडिंग नहीं होगी। हालांकि पूरे भारत में 4 मार्च को होली मनाई जाएगी, लेकिन उससे एक दिन पहले ही भारतीय शेयर बाजार बंद है| अभी तक लोग होली को लेकर लोग कंफ्यूज थे कि 3 या 4 मार्च, होली कब मनाई जाएगी? लेकिन शेयर बाजार होली की छुट्टी को लेकर कन्फ्यूज नहीं है. मंगलवार, 3 मार्च को पहले ही होली की छुट्टी तय कर दी गई थी. इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि 3 मार्च को मुंबई में रंगोवाली होली खेली जाएगी. यहां 3 मार्च को बैंकों की भी छुट्टी रहने वाली है, जिस कारण आज स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग नहीं होगी और किसी भी तरह का सेटलमेंट भी नहीं किया जाएगा.
इंडेक्स खुलने के लिए अगला ट्रेडिंग दिन कल हो सकता है (जैसा कि एक्सचेंज तय करेंगे)।