logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हेडलाइन: डलमऊ में चार दिन बाद मनाई जाएगी होली, राजा दलदेव की स्मृति में शोक परंपरा का पालन डलमऊ (रायबरेली)।

हेडलाइन:
डलमऊ में चार दिन बाद मनाई जाएगी होली, राजा दलदेव की स्मृति में शोक परंपरा का पालन
डलमऊ (रायबरेली)।
जनपद रायबरेली के ऐतिहासिक कस्बा डलमऊ में इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार होली चार दिन विलंब से मनाई जाएगी। मान्यता है कि प्राचीन काल में राजा दलदेव की मृत्यु होली के समय हुई थी, जिसके बाद से यहाँ चार दिनों तक शोक मनाने की परंपरा चली आ रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जब पूरे देश में होली का उत्सव मनाया जाता है, तब डलमऊ में शोक स्वरूप रंग-गुलाल का कार्यक्रम स्थगित रहता है। चार दिन बाद पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ होली खेली जाती है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और आज भी कस्बे के लोग इसे पूरी आस्था और सम्मान के साथ निभाते हैं।
बुजुर्गों का कहना है कि यह परंपरा डलमऊ की ऐतिहासिक पहचान का हिस्सा है। नई पीढ़ी भी इस परंपरा को समझते हुए उसका पालन कर रही है। प्रशासन भी स्थानीय परंपराओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी करता है।
— पत्रकार मुहम्मद इस्माइल, रायबरेली

1
112 views

Comment