logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

**“Splash : Rainbow of Fun” का सफल आयोजन**

**पटना, 2 मार्च 2026:** होली के उपलक्ष्य में “Splash : Rainbow of Fun” कार्यक्रम का आयोजन शीश महल बैंक्वेट हॉल में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में रंग, संगीत और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. ऋचा मिश्रा पांडेय, डॉ. शुभम श्री, श्रीमती पूनम श्रीवास्तव, श्री विनोद कुमार (निदेशक, एक्वेटिक किड्स ग्लोबल स्कूल) एवं श्रीमती खुशबू प्रिया द्वारा गुब्बारे हवा में उड़ाकर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गणेश वंदना से हुई। इसके पश्चात एक्वेटिक किड्स ग्लोबल स्कूल, गोला रोड के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। IIT Madras तथा पटना के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने भी शानदार डांस और धमाल प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम में पेड फूड स्टॉल भी लगाए गए थे, जहाँ लोगों ने विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। आयोजन को सफल बनाने में रजनीश, रागिनी, नितेश, अनुभव, नचिकेता, स्वर्णिम, कार्तिक, अनुष्का, रजनी, सुप्रिया, श्रिति, श्रेया, बिनिता एवं सारिका का विशेष योगदान रहा।

यह आयोजन रंग और उमंग से भरपूर रहा, जिसने सभी उपस्थित लोगों को होली के उत्साह से सराबोर कर दिया।

106
15961 views

Comment