चिराग दिल्ली में गायों को मुक्त कराने वाले स्वयंसेवियों को आप ने किया सम्मानित
नयी दिल्ली: दो मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के चिराग दिल्ली इलाके में एक गिरोह से 43 गायों को मुक्त कराने में शामिल स्वयंसेवियों को आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को सम्मानित किया।
भारद्वाज ने कहा, ‘‘दिल्ली में, गौ माता की दयनीय स्थिति है। चिराग दिल्ली, ग्रेटर कैलाश, कोटला मुबारकपुर और मालवीय नगर जैसे इलाकों में हर चौक और कूड़े के ढेर पर गायें कूड़ा खाती नजर आती हैं।’’