स्कूली छात्रों ने त्वचा रोग बताने वाला ऐप विकसित किया
नयी दिल्ली: 3 मार्च (भाषा) अहमदाबाद के एक निजी स्कूल के छात्रों ने एआई-आधारित त्वचा स्वास्थ्य जागरूकता ऐप विकसित किया है, जिसने चर्म रोग संबंधी समस्याओं से ग्रस्त ऐसे लगभग 50 लोगों की पहचान की है जिन्हें पेशेवर विशेषज्ञ से परामर्श की आवश्यकता है।
स्कूल ने एक बयान में कहा कि ऐप ‘डर्मा विजन’ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है, क्योंकि इसने इस साल जनवरी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-दिल्ली में आयोजित ‘विज्ञानत्रम नेशनल चैम्पियनशिप, 2026’ में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में सर्वश्रेष्ठ अभिनव विचार का पुरस्कार जीता है, जिसमें देश के 49 स्कूलों के साथ प्रतिस्पर्धा की गई थी।