logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईरान-इज़राइल जंग ने मचाया हाहाकार: 10वीं-12वीं परीक्षाएं टालीं, मध्य पूर्व में दहशत!

ईरान और इज़रायल के बीच चल रहे भयंकर युद्ध से शिक्षा क्षेत्र को बड़ा झटका लगा है। मध्य पूर्व के देशों में सोमवार से शुरू होनी वाली 10वीं और 12वीं की महत्वपूर्ण परीक्षाएं टाल दी गई हैं।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार को घोषणा की कि बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में 2 मार्च 2026 को होने वाली 10वीं-12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। नई तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी। बोर्ड ने बयान जारी कर कहा कि मध्य पूर्व के इन क्षेत्रों (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई) की वर्तमान स्थिति के कारण 2 मार्च को होने वाली परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। बोर्ड 3 मार्च को स्थिति की समीक्षा करेगा और 5 मार्च से होने वाली परीक्षाओं पर उचित निर्णय लेगा। सीबीएसई ने सभी छात्रों को अपनी स्कूलों से जुड़े रहने और आधिकारिक घोषणाओं का पालन करने की सलाह दी है।सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनी की हत्या के बाद ईरान ने अमेरिका और इज़रायल पर हमले शुरू कर दिए। ईरान ने क्षेत्र के प्रमुख अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इज़रायली ठिकानों को निशाना बनाया।ट्रंप का ईरान को दोबारा बड़ा धमकी: ईरान के इशारे के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया देते हुए ईरान को फिर से बेहद शक्तिशाली हमले की चेतावनी दी है। इससे युद्ध और भड़कने की आशंका जताई जा रही है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा, “ईरान ने अभी कहा है कि वे आज बहुत बड़ा हमला करने वाले हैं, जो (इज़रायल-अमेरिका ने) पहले कभी नहीं देखा होगा। लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर ईरान ने ऐसा किया तो हम उनके ऊपर इतना शक्तिशाली हमला करेंगे, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।”

18
1255 views

Comment