logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रतापगढ़: बाइक सवार बदमाशों की फायरिंग में युवक की मौत

प्रतापगढ़ जनपद के मांधाता थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक सवार हमलावरों ने सलिम नामक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। फायरिंग की इस घटना में गंभीर रूप से घायल सलिम को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक सलिम मुंबई में वाहन चालक का काम करता था और कुछ दिनों पहले ही गांव आया हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार, हमलावरों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसे इस वारदात की वजह माना जा रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हत्या के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया है और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच व दबिश दी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

गोविंद कुमार
प्रतापगढ़

21
1198 views

Comment