पनियरा नगर पंचायत में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर दिलीप कसौधन लगातार तीसरी बार मनोनीत
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी एवं प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल जी की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष श्री अनिल कुमार जी एवं जिला प्रभारी श्री अजय राज जी द्वारा नगर पंचायत पनियरा इकाई में दिलीप कसौधन को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस मनोनयन से पनियरा क्षेत्र के व्यापारियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि दिलीप कसौधन के नेतृत्व में व्यापार मंडल और अधिक मजबूत होगा तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा एवं व्यापारिक हितों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।
नवनियुक्त अध्यक्ष दिलीप कसौधन ने संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापारियों के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।