logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सांप्रदायिक सौहार्द एवं एकता का प्रतीक होली मिलन पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने ली एकजुटता की शपथ

गाजियाबाद। बजरिया क्षेत्र स्थित छोटी हवेली मंडप में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन जिला कार्यकारिणी एवं विधानसभा 56 के संयुक्त तत्वावधान में धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने रंगों के इस पावन पर्व को सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और संगठनात्मक एकता के संदेश के साथ मनाया।
समारोह का शुभारंभ जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने उपस्थित व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि मन के मैल मिटाने और आपसी दूरियों को समाप्त करने का अवसर है। उन्होंने सभी व्यापारियों से आह्वान किया कि वे आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ व्यापारिक हितों की रक्षा एवं उन्नति के लिए प्रयासरत रहें।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित समर कूल के डायरेक्टर संजीव गुप्ता ने सभी को होली की बधाई देते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठित व्यापारी समाज ही सशक्त समाज की पहचान है।
जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने इस पावन मिलन पर प्रेम, भाईचारा, सोहार्द एवं एकता का संदेश दिया और सभी से अनुरोध किया कि आपसी मतभेद मिटाकर, आपसी सामंजस्य से ही परिवार की समृद्धि एवं व्यापार की उन्नति संभव है। इस पर एक कविता भी सुनाई। उक्त कार्यक्रम में साहिबाबाद विधानसभा के अध्यक्ष राजकुमार राणा को व्यापारी रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण एवं सुदामा की आकर्षक झांकी सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। भक्तिमय वातावरण में सभी ने प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश ग्रहण किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन रामनरेश यादव एवं जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने महिलाओं के लिए विशेष गीत-संगीत की प्रस्तुति कराई तथा बच्चों के लिए मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर माहौल को उल्लासमय बना दिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल, महासचिव अजय पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरि कुमार वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, भगत सिंह मनराल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के० एन० डंगवाल, शहजाद चौधरी (अध्यक्ष मुरादनगर), त्रिवेंद्र गुप्ता (महामंत्री मुरादनगर), संजीव गुप्ता (समर कूल), अनिल सांवरिया, रविंद्र गुप्ता (डायरेक्टर पी०सी० इंस्टीट्यूट), अतुल जैन (अध्यक्ष लोहा मंडी), कोषाध्यक्ष श्याम किशोर शुक्ला, आदर्श जैन, संदीप बठला, रवि कालिया, अनुपम गर्ग, राजकुमार सिंह राणा (अध्यक्ष साहिबाबाद विधानसभा), मीनू कुमार, सौरभ गुप्ता, मनोज अग्रवाल, अमित गोयल, सौरभ त्यागी सहित भारी संख्या में व्यापारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी व्यापारियों ने सांप्रदायिक सौहार्द, सामाजिक समरसता एवं व्यापारी हितों की रक्षा हेतु एकजुट रहकर कार्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि रंगों का यह पर्व समाज में प्रेम, विश्वास और संगठनात्मक शक्ति को और अधिक सुदृढ़ करने का माध्यम है।

0
723 views

Comment