जनपद अलीगढ़ के कस्बे इगलास में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी ।
कस्बा इगलास । आगामी हिंदू-मुस्लिम त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से इगलास में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। त्योहारों से पूर्व शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च निकालकर अपनी सक्रियता का परिचय दिया।
क्षेत्राधिकारी महेश कुमार एवं कोतवाल नरेंद्र सिंह एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। मार्च कोतवाली रोड से शुरू होकर इगलास के चौराहा, पुरानी तहसील रोड, बिजली घर , होते हुए समस्त भीड़ भाड़ वाले इलाकों से गुजर कर निकाला गया।
इस दौरान पुलिस बल ने संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त भी की तथा स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
फ्लैग मार्च में क्षेत्राधिकारी इगलास , कोतवाली प्रभारी , क्राइम इंस्पेक्टर , चौकी प्रभारी , व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना रहा।
।संवाददाता हेमंत वर्मा इगलास।
8937056820