द्वारकाधीश मंदिर के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ हुआ होलिका दहन
जालौन। नगर के द्वारकाधीश मंदिर प्रांगण में होलिका दहन का कार्यक्रम हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ देर शाम से ही मंदिर परिसर में जुटने लगी थी।
शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि प्रज्वलित की गई, जिसके बाद लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महिलाओं ने परिक्रमा कर पूजा की तथा बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
होलिका दहन के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका।
होलिका दहन के साथ ही रंगों के पर्व होली की शुरुआत हो गई। नगरवासियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।
रिपोर्ट
राजू पाटकार...