होली पर शिव शर्मा का संदेश: प्रेम, सद्भाव और खुशहाली के साथ मनाएं रंगों का त्योहार
संवाददाता: देव ठाकुर
बिल्सी। होली के पावन पर्व के अवसर पर एसडीआर मोटर्स एंड एग्रो मार्ट (अधिकृत डीलर – न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर ) के संचालक श्री शिव शर्मा ने समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने और जीवन में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली का पर्व सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहते हुए मनाएं। प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें, जल की बचत करें और त्योहार की गरिमा बनाए रखें। श्री शिव शर्मा ने विशेष रूप से किसान भाइयों के लिए मंगलकामना करते हुए कहा कि यह होली उनके जीवन में समृद्धि, उन्नति और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा कि किसानों की तरक्की ही देश की प्रगति का आधार है और एसडीआर मोटर्स एंड एग्रो मार्ट सदैव किसानों की सेवा और उनके विकास के लिए समर्पित है। अंत में उन्होंने सभी देशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि होली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि के रंग भर दे।