श्री बालाजी में हुआ होलिका दहन
श्रीबालाजी में शीतलामाता मंदिर के पास में होलिका दहन का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। निर्धारित मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका में अग्नि प्रज्ज्वलित की।
इस दौरान मंगल गीत गाए और युवाओं ने परंपरागत ढंग से होलिका की परिक्रमा की। यह आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। भक्त प्रह्लाद की याद में होलिका दहन किया जाता है। कथा के अनुसार, अग्नि में बैठे प्रह्लाद को भगवान की कृपा से सकुशल बाहर निकाला गया था, जबकि अहंकार का प्रतीक होलिका का दहन हो गया होलिका दहन के अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे