logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खुडाला फालना नगरवासियों को चिकित्सा क्षेत्र में मिली नई सौगात: विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के प्रयास सफल

फालना, 2 मार्च 2026: पिछले कई वर्षों से खुडाला फालना के निवासी चिकित्सा व्यवस्था की कमी से परेशान थे। छोटी-मोटी बीमारियों के लिए भी उन्हें दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता था। नगरवासियों ने प्राथमिक चिकित्सा केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में क्रमोन्नत करने की लगातार मांग की, लेकिन पूर्व कांग्रेस सरकार ने इसे नजरअंदाज कर दिया।नगर के गणमान्य नागरिक, युवा पार्षद और भाजपा के ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष ने इस मुद्दे को विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के समक्ष रखा। यशस्वी विधायक ने अथक प्रयास कर बजट में इस केंद्र को क्रमोन्नत करवाया। उन्होंने नगर की इस पीड़ा को प्रदेश की मुख्यमंत्री तक पहुंचाया, जिससे यह सौगात मिली।फालना के मुख्य चौराहे पर आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में सैकड़ों नगरवासियों ने विधायक जी का फूल-मालाओं, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने भामाशाहों के सहयोग से नया भवन निर्माण और CHC में सभी सुविधाओं को तुरंत शुरू करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में जिला महामंत्री भारत त्रिवेदी, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामकिशोर गोयल, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत सहित भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने विधायक जी का धन्यवाद किया और भविष्य में समस्याओं के समाधान का भरोसा जताया।

0
46 views

Comment