logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मीडियाकर्मियों को आपात स्थितियों में दी जाने वाली आर्थिक सहायता 5 लाख की सी एम की प्रस्तावना सराहनीय कार्य: चन्द्र शेखर धरणी

चंडीगढ़ 02/03/2026 आर विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति -----
मीडिया वैल बिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी ने हरियाणा के बजट 2026/2027 में हरियाणा के मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा "हरियाणा मीडिया पर्सनेल वेलफेयर फंड एडमिनिस्ट्रेशन स्कीम' के अंतर्गत मीडियाकर्मियों को आपात स्थितियों में दी जाने वाली आर्थिक सहायता की अधिकतम सीमा को 2.50 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किए जाने के प्रस्ताव का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से आपदा के समय में पत्रकार साथियों के लिए बढ़ाई गई राशि उनके जोखिम को कम करेगी। एम डब्ल्यू बी के अध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी ने कहा कि जल्दी हो एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलकर उनका आभार व्यक्त करेंगे। धरणी ने कहा कि एम डब्ल्यू बी गठन करोना काल में हुआ था।

6
26 views

Comment