logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अचानक लगने वाले आग से बचाव की जानकारी दी गई ।

बिहार अग्निशाम पदाधिकारी दरभंगा के मोहम्मद फैज आलम के दिशा निर्देश के आलोक में दरभंगा के विभिन्न प्रखंडों में अचानक लगने वाले आग से कैसे सुरक्षित रहे पर आधारित आम्रपाली कला जत्था के कलाकारों द्वारा तीन दिनों में कुल आठ स्थानों पर गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दर्शकों ने, हवा तेज होने से पहले सुबह खाना बना ले, झोपड़ी को मिट्टी से लेप करें,बिजली का तार खुला ना छोड़े, गेहूं निकालने के लिए छोटे-छोटे बोझा बांधकर रखें, थ्रेसर चलाते समय पर्याप्त पानी की व्यवस्था आदि की जानकारी प्राप्त की अग्निशाम पदाधिकारी दरभंगा, अग्नि चालक, अग्नि पदाधिकारी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की सफल प्रस्तुति की गई। जत्था के कलाकारों में सचिव बिट्ठल नाथ सूर्य, नवल किशोर सिंह ,लाल बाबू भगत, रवि शंकर पासवान ,रणधीर कुमार, अनिल कुमार ,पिंकी देवी, गायिका सुनीता कुमारी आदि का योगदान रहा।

10
620 views

Comment