जालौन डीएम राजेश कुमार पांडेय की कार्रवाई ड्यूटी पर रील बनाने वाली तीन स्टाफ नर्सों की सेवा समाप्त
जालौन: ड्यूटी पर रील बनाने वाली तीन स्टाफ नर्सों की सेवा समाप्त
जालौन। जिला अस्पताल की सिटी स्कैन यूनिट में तैनात तीन स्टाफ नर्सों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। ये नर्सें PPPA एजेंसी के माध्यम से तैनात थीं। ड्यूटी के दौरान रील बनाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया
जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर पूरे प्रकरण की जांच कराई गई। जांच की जिम्मेदारी सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी गई थी। जांच में तीनों स्टाफ नर्सें प्रथम दृष्टया दोषी पाई गई
रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित एजेंसी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके तहत तीनों नर्सों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी
इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है। अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में मरीजों की सेवा सर्वोपरि है और कार्य में लापरवाही पाए जाने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी