सहारनपुर
*अयातुल्लाह खामनेई की शहादत पर ताज़ियती मजलिस आयोजित*
वेस्टर्न हॉक
खबर मुंडन की कलम से उगलता सच
सहारनपुर
*अयातुल्लाह खामनेई की शहादत पर ताज़ियती मजलिस आयोजित*
सहारनपुर// अमेरिका व इज़रायल के कायरतापूर्ण हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह ख़ामनेई की शहादत पर वक़्फ़ छोटा इमाम बारगाह अंसारियान सहारनपुर में ताज़ियती मजलिस आयोजित की गई।
*मजलिस में निंदा और नारेबाजी*
मजलिस में शामिल लोगों ने अमेरिका व इज़रायल की ईरान पर की गई कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा की और अमेरिका व इज़रायल के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
*सैयद ज़फ़र अब्बास का बयान*
सैयद ज़फ़र अब्बास व इमाम जुमा शिया जामा मस्जिद मौलाना इज़हार हुसैन ने अयातुल्लाह खामनेई के इंतक़ाल को मिल्लत का बड़ा नुक़सान बताते हुए कहा कि करबला में भी ज़ालिम ताक़तें रुसवा हुई थी आज भी ज़ालिमों का ख़ात्मा होगा और हक़ पर चलने वाले कामयाब होंगें।
*पूर्व सांसद हाजी फज़लूर्रहमान की शिरकत*
सहारनपुर लोकसभा के पूर्व सांसद व वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता हाजी फज़लूर्रहमान ने रहबर-ए-मिल्लत-ए-इस्लामिया हज़रत अयातुल्लाह खामनेई साहब की शहादत पर सहारनपुर में छोटा इमाम बारगाह में आयोजित ताज़ियती मजलिस में शिरकत की।
*दुआ और उपस्थिति*
मजलिस में ईरान की हिफ़ाज़त, कामयाबी और दुश्मनों व ज़ालिम ताक़तों की नाकामी के लिए दुआ की गई। इस दौरान लियाक़त अली ज़ैदी, शादाब आबदी, अबू तालिब ज़ैदी, अम्मार आबदी, मुतवल्ली इमाम बारगाह दानिश आबदी, चाँद ज़ैदी, समर अब्बास, उवैस, सैयद हस्सान आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर गुलशन सलमानी