* सड़क हादसा: आरक्षबने देवदूत, घायलों की बचाई जान *
*रानवाही सड़क हादसा: आरक्षक तोमन साहू बने देवदूत, घायलों की बचाई जान*
रिपोर्ट न्युज : रिसीक काटिंगल
भानुप्रतापपुर
भानुप्रतापपुर क्षेत्र के रानवाही में अफरा-तफरी मच गई, जब दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर बिखर गए और सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी दौरान भानुप्रतापपुर थाना में पदस्थ आरक्षक तोमन साहू वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने बिना समय गंवाए अपनी बाइक रोकी और सबसे पहले घायलों को सुरक्षित स्थान पर लिटाया। इसके बाद राहगीरों की मदद से वाहन रुकवाकर घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।
दुर्घटना के कारण मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी। आरक्षक तोमन साहू ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए यातायात को व्यवस्थित किया, क्षतिग्रस्त बाइकों को किनारे हटवाया और आवागमन दोबारा सुचारू कराया।
उनकी तत्परता, साहस और संवेदनशीलता को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।
यह सिर्फ एक सड़क हादसे की खबर नहीं, बल्कि वर्दी के पीछे छिपी मानवता और सेवा भावना की मिसाल है। आरक्षक तोमन साहू ने साबित कर दिया कि पुलिस की ड्यूटी केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि हर संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़े रहना ही सच्ची सेवा है।