जांगिड़ समाज द्वारा निकाली जायेगी गेर, कन्याओ की करेगे ढूंढ, सायं 7 बजे विश्वकर्मा मंदिर प्यारा चौक एकत्रित होकर करेंगे गांवशाही गेर का स्वागत
जांगिड़ समाज द्वारा निकाली जाएगी गेर, कन्याओं की करेंगे ढूंढ ,सायं 7 बजे विश्वकर्मा मंदिर प्यारा चौक में एकत्रित होकर करेंगे गावशाही गेर का स्वागत।
पाली- धूलंडी को श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति द्वारा गेर निकाली जायेगी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दस गेर दल प्रभारी और और उनके साथ दो दो सह प्रभारी बनाएं गये है। ये प्रातः 7.00 बजे गेरदल प्रभारीयों के घर से रवाना होगे जिसमें स्थानीय समाजबंधु गेरीयां बनकर आवटीत क्षैत्र में गेर निकालकर प्रत्येक समाज बंधु के घर जाकर होली की शुभकामनाएं देंगे।
समाज अध्यक्ष रामचंद्र पिडवा ने बताया कि जिसके घर में होली से पहले पहला लडका या लड़की का जन्म हुआ होगा उसकी ढूढ कर आर्शीवाद देंगे। समाज बंधु गेरीयो को अंबीर गुलाल का तिलक लगाकर फल मिठाई ठंडाई आदि से स्वागत सत्कार करेंगे। गेर दलों द्वारा श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति के आजीवन सदस्य भी बनाए जायेंगे। जो समाज बंधु ₹200/- के आजीवन सदस्य बनेगे वे ही नियमानुसार 10 मार्च को होने वाले समिति अध्यक्ष के चुनाव में भाग ले सकेंगे और वोट दे सकेगे।
रिपोर्ट- घेवरचन्द आर्य