होली व रमजान को लेकर एसडीओपी और थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकाला फ्लैग मार्च
देवेंद्र नगर | आगामी होली त्योहार के दौरान जिले में शांति,
सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए देवेंद्र नगर पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। आज दिनांक 02.03.2026 को पुलिस थाना देवेंद्र नगर में पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के मार्गदर्शन में एस डी ओपी एस पी सिंह बघेल एवं थाना प्रभारी देवेंद्र नगर उप निरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व मे नगर मे फ्लैग मार्च निकला गया
श्री सिंह ने बताया की शहर के मुख्य चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर 'फिक्स पॉइंट ड्यूटी' और निरंतर 'पेट्रोलिंग' (गश्त) के निर्देश दिए गए है पुलिस का फ्लैग मार्च नगर के मुख्य मार्गो मे निकला
थाना प्रभारी देवेंद्र नगर का मानना है कि पुलिस के अच्छे व्यवहार से ही जनता में सुरक्षा का विश्वास मजबूत होता है।
पन्ना पुलिस की अपीलः जिला पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है। पुलिस का ध्येय वाक्य है- पन्ना पुलिस सदैव आपके साथ।