logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्य मार्ग पर बह रहा नाली का पानी प्रशासन, बेखर

मुख्य मार्ग पर बह रहा नाली का पानी, प्रशासन बेखबर

छपारा। छपारा के मिशन स्कूल के पास स्थित मुख्य मार्ग पर इन दिनों नाली का गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

फोटो में साफ देखा जा सकता है कि नाली का पानी सड़क पर फैलकर कीचड़ और बदबू की स्थिति बना रहा है।

यह मार्ग नगर का प्रमुख रास्ता है, जहां से रोज़ाना स्कूल के बच्चे, अभिभावक, व्यापारी और आम नागरिक गुजरते हैं। लगातार बहते गंदे पानी से जहां एक ओर फिसलने का खतरा बना हुआ है, एवं जब भी कोई बाइक वाले गुजरते है तो लोगो पर पानी उचट जाता है जिससे
आम जनता परेशानी का सामना कर रही है।

स्थानीय दुकानदारों और रहवासियों का कहना है कि प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रही, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नागरिकों का कहना है क़ि प्रशासन इस और ध्यान दे और जल्द से जल्द नाली की सफाई कर पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि मुख्य मार्ग पर आवागमन सुचारू रूप से हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

30
1018 views

Comment