हमीरपुर ज़िले में तेज़ रफ्तार का कहर देखने को मिला है। समाजवादी पार्टी (सपा) की नेता की कार की टक्कर
हमीरपुर ज़िले में तेज़ रफ्तार का कहर देखने को मिला है। समाजवादी पार्टी (सपा) की नेता की कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा राठ विधानसभा से सपा प्रत्याशी रह चुकीं चंद्रवती वर्मा की कार से हुआ। कार की टक्कर के बाद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार युवक सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।हादसा राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर हुआ।
बाइक सवार चंद्रप्रकाश (निवासी टोला खंगारन, थाना चिकासी) को टक्कर मार दी।