logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छात्रवृत्ति परीक्षा में बामियारी के छात्र छात्राओं ने मारी बाजी सभी उत्तीर्ण छात्रों ने हासिल की ₹48000 की छात्रवृत्ति


राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) योजना परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित हुआ। जिसमें बेहद सीमित संसाधनों में पढ़ाई करके उच्च प्राथमिक विद्यालय बमियारी से 5 बच्चों ने परीक्षा को उत्तीर्ण करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। उत्तीर्ण विद्यार्थियों में अमित कुमार शुक्ल, रमन प्रजापति, अल्फ़िशा बानो, विनीत गौतम एवं कृष्ण शंकर मिश्र हैं। परीक्षाफल https://entdata.co.in पर देखा जा सकता है।
विद्यालय के गणित शिक्षक अरुण कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कक्षा 8 में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करते हैं। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को ₹1000 प्रतिमाह की छात्रवृत्ति अगले 04 वर्षों तक मिलेगी। इस प्रकार कक्षा 12 तक पढ़ाई करने पर सरकार इन बच्चों ₹48000 की आर्थिक मदत मुहैया करायेगी। विज्ञान शिक्षक निर्मल कुमार मिश्र ने टेस्ट सीरीज से छात्रों का मार्गदर्शन करके तैयारी करवाया। जिसका परीक्षा परिणाम में सराहनीय योगदान रहा। शिक्षक अरुण अवस्थी ने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें, जिससे सभी बच्चों को ऐसे अवसर मिल सकें। बीईओ राकेश कुमार ने उत्तीर्ण सभी बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। विद्यालय के अभिभावकों ने छात्रों द्वारा यह उपलब्धि प्राप्त करने पर हर्ष जताया है।

40
1568 views

Comment