शिव शक्ति भवन मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म होली 2 मार्च को, भक्तों से सपरिवार पहुंचने की अपील
बिल्सी। होली महापर्व के पावन अवसर पर श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में 2 मार्च 2026, दिन सोमवार को बाबा महाकाल की भस्म होली का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से सम्पन्न होगा।
मंदिर समिति की ओर से सभी श्रद्धालु भक्तों से अपील की गई है कि वे इस दिव्य आयोजन में सपरिवार शामिल होकर बाबा महाकाल की भस्म होली के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करें। कार्यक्रम के दौरान विशेष पूजन-अर्चन एवं भक्ति आयोजन भी किए जाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन भक्तों में आस्था, आध्यात्मिक ऊर्जा और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाने का माध्यम बनेगा। संवाद