logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*​चित्रगुप्त मंदिर में गूंजी महाआरती, पूर्व सांसद, का भव्य नागरिक अभिनंदन* *​कायस्थ समाज ने दिखाई एकजुटता*

*​चित्रगुप्त मंदिर में गूंजी महाआरती, पूर्व सांसद, का भव्य नागरिक अभिनंदन*
*​कायस्थ समाज ने दिखाई एकजुटता*
*संगठन की शक्ति से होगा सर्वांगीण विकास: आलोक संजर*
""""""""''''''''''''''''''''''''''
​कटनी / भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष देव आशीष श्रीवास्तव के प्रथम नगर आगमन पर कटनी का कायस्थ समाज उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया। कटनी की सीमा में प्रवेश करते ही पीरबाबा क्षेत्र में समाजजनों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे पूरे मार्ग पर 'जय चित्रगुप्त' के जयघोष गूंज उठे।
*​सामाजिक मुद्दों और युवाओं की भागीदारी पर चर्चा*
​स्वागत कार्यक्रम के उपरांत अतिथि गण लखेरा स्थित शैलेष श्रीवास्तव के निवास पर पहुंचे। यहाँ आयोजित गोष्ठी में भोजन के साथ समाज के प्रबुद्धजनों के बीच सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान समाज के ज्वलंत मुद्दों और विशेषकर युवाओं को सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ने पर बल दिया गया।
​अपने संबोधन में पूर्व सांसद आलोक संजर ने कहा, "समाज को सशक्त बनाने के लिए युवाओं के जोश और बुजुर्गों के अनुभव के समन्वय की आवश्यकता है। जब हम संगठित होकर प्रयास करेंगे, तभी सर्वांगीण विकास संभव होगा।"
*​भक्तिमय वातावरण में महाआरती*
​श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा के तत्वावधान में चांडक चौक स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में भव्य स्वागत समारोह एवं महाआरती का आयोजन किया गया। शंखध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच अतिथियों, वरिष्ठों और युवाओं ने भगवान चित्रगुप्त की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव ने अतिथियों को मंदिर के गौरवशाली इतिहास और समाज की आगामी जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।
*​वरिष्ठों का सम्मान एवं विमर्श*
​कार्यक्रम के अगले चरण में पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव,अनु श्रीवास्तव जी के निवास पर समाज के बुजुर्गों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यहाँ पर हजारी लाल निगम,उमा निगम श्याम बिहारी श्रीवास्तव मंजू श्रीवास्तव,सुरेश खरे ऊषा श्रीवास्तव, शकुंलता श्रीवास्तव, गिरीश खरे आर एम खरे प्रकाश श्रीवास्तव सुशील श्रीवास्तव पूर्णिमा बख्शी वीरेंद्र श्रीवास्तव लता खरे अनिल खरे जय कुमार बख्शी जी प्रीती खरे का शाल एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान समाज के उत्थान को लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर विचार-विमर्श हुआ।
*​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति*
​इस भव्य आयोजन में जिलाध्यक्ष अनादी निगम, कार्यवाहक अध्यक्ष पंकज निगम, सचिव हेमंत श्रीवास्तव, महिला इकाई अध्यक्षा प्रीति श्रीवास्तव, युवा इकाई अध्यक्ष समीप श्रीवास्तव, मोहनलाल खरे, अजय खरे प्रदेश मंत्री रवि खरे, राकेश श्रीवास्तव, रवि बक्शी ,सुनील उपाध्याय, डॉ. अमित खरे, मनोज निगम अम्मू वर्मा, अनिल श्रीवास्तवप्रियांशु श्रीवास्तव(भोपाल) प्रदीप श्रीवास्तव अमोघ श्रीवास्तव अनिल खरे अनूप बाला श्रीवास्तव बंटी खरे मनोज निगम दिनेश वर्मा नीति वर्मा इंदु निगम पवन श्रीवास्तवअतीत निगम आशु वर्मा प्रवीण सक्सेना शरद खरे सुनील निगम गुमास्ता सहित जिले भर से बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। पूरे नगर भ्रमण के दौरान कायस्थ समाज ने अपनी एकजुटता का प्रभावी प्रदर्शन किया।

0
0 views

Comment